फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man's nose cut with knife in drain dispute

Farrukhabad News: नाली के विवाद में चाकू से युवक की नाक काटी

Fri, 09 Jun 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 09 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Young man's nose cut with knife in drain dispute
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदेला निवासी अरविंद कुमार शाक्य का गांव में नाली निर्माण को लेकर कुछ दिल पहले दबंगों से विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में बातचीत करवाकर मौके पर विवाद निस्तारित कर दिया था। गुरुवार की देर शाम को अरविंद अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी दौरान गांव के पांच दबंग युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद चाकू से अरविंद पर हमला कर उसकी नाक काट दी। परिवार के लोगों के आने पर दबंग वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अरविंद ने पांच दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed