{"_id":"5e1871268ebc3e8790407da2","slug":"young-man-strangled-to-death-body-found-in-farm-farrukhabad-news-knp537445022","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला घोटकर हत्या, शव सरसों के खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला घोटकर हत्या, शव सरसों के खेत में मिला
विज्ञापन
फाइल फोटो श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया।
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर के मोहल्ला गनाई निवासी 28 वर्षीय अविवाहित युवक का शव गांव के पास सरसों के खेत में शुक्रवार सुबह मिला है। गले में रस्सी कसने के निशान मिलने से गला घोटकर हत्या की आशंका जताई गई।
उसके सिर व चेहरे पर भी चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस युवक के संबंधों के बारे में छानबीन करने में जुटी है। पुलिस ने गांव केेेे चार युवकों हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।
गांव रायपुर के मोहल्ला गनाई निवासी स्व. दिवारीलाल शाक्य का पुत्र श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया खेती के अलावा मेहनत मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इसलिए मां के पास रहता था। गुरुवार दोपहर वह किसान सम्मान निधि की किस्त के दो हजार रुपये बैंक से निकालकर लाया था। घर पर पासबुक रखने के बाद वह बाहर निकल गया।
विज्ञापन
देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो रायपुर के रागिब शाह के सरसों के खेत में उसका शव औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर श्रीकृष्ण की मां नन्हीं देवी व भाई भी पहुंच गए। पुलिस ने श्रीकृष्ण की जेबों को चेक किया। न तो रुपये मिले और न ही उसका मोबाइल। बैंक से जो दो हजार रुपये वह निकाल कर लाया था वह उसने घर पर नहीं दिए थे।
घटना की सूचना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, सीओ अवनीश कुमार, इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस व डॉग स्क्वायड ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। घटनास्थल से चंद कदमों पर करौंदे के बाग में अलाव की राख व शराब की खाली बोतलें पड़ी मिलीं।
गांव के लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यहां कुछ युवकों ने शाम को शराब पी थी। पर उनमें श्रीकृष्ण शामिल नहीं था। यहां से गांव के कुछ युवक शराब पीकर शाम को 5 बजे चले गए थे। इसके बाद हत्या की गई है। पुलिस इस शराब पार्टी में शामिल चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
श्रीकृष्ण की मां नन्हीं देवी का रो रोकर बहाल हो गईं। नन्हीं देवी के चार पुत्र रामशरन, रामरतन, रामबक्श हैं। श्रीकृष्ण सबसे छोटा था। रामरतन व श्रीकृष्ण मां के पास रहते थे। तीन पुत्रियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है।
इंस्पेक्टर डा. विनय राय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। युवक के संबंधों के बारे में जानकारी की जा रही है। वह घर से निकलने के बाद कहां गया था।