{"_id":"64a1bf790f8c1e85a500a479","slug":"young-man-stopped-goods-train-by-showing-red-shirt-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-162-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाल शर्ट दिखाकर युवक ने मालगाड़ी को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाल शर्ट दिखाकर युवक ने मालगाड़ी को रोका
Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 18, सीएचसी में पकड़े गए कुलदीप का मेडिकल कराती आरपीएफ
-आरपीएफ ने युवक को पकड़कर मेडिकल कराया
-युवक की गुमशुदगी देखने के बाद उसे परिजनों के हवाले किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। रात रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक ने अपनी लाल शर्ट उतारकर मालगाड़ी को दिखाकर रोक दिया। इसके बाद आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। आरपीएफ ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कानपुर के रावतपुर थाना में उसकी गुमशुदगी देखकर परिजनों के हवाले कर दिया।
शनिवार रात स्टेशन पर एक युवक लाल शर्ट पहने बैठा था। 12 बजकर 57 मिनट पर वहां से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। मालगाड़ी स्टेशन पर पहुंचने से पहले युवक अपनी लाल शर्ट उतारकर मालगाड़ी के सामने खड़ा होकर दिखाने लगा। चालक ने मालगाड़ी रोक दी। स्टेशन मास्टर नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया करीब छह मिनट तक मालगाड़ी रुकी रही। इसके बाद आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। रविवार सुबह आरपीएफ उसका मेडिकल परीक्षण कराने सीएचसी पहुंची। बताया गया कि युवक मानसिक विक्षिप्त है।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने मानसिक मेडिकल करने से मना कर दिया। इसके बाद उसका सामान्य मेडिकल कराया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुलदीप निवासी ग्राम विऔर थाना विनावर जनपद बदायूं बताया। उसने कहा कि गांव नगला भूड़ में उसके बहन बहनोई रहते हैं।
विज्ञापन
सूचना पर उसकी बहन पूजा व बहनोई पंकज स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुलदीप कानपुर के कल्याणपुर में अपनी मौसी के यहां गया था। पिछले रविवार से वह लापता हो गया। इस पर आरपीएफ ने कहा कि गुमशुदगी की सूचना मंगा लो, तो वे इसे छोड़ देंगे। आरपीएफ ने दर्ज गुमशुदगी देखकर युवक को परिजनों के हवाले कर दिया। आरपीएफ चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि युवक पिछले सप्ताह से लापता हो गया था। उसकी मौसी मुन्नी देवी ने कानपुर के रावतपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी देखने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।