{"_id":"64bc331caf484ece810e6357","slug":"young-man-made-obscene-video-of-girl-with-friends-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-971-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक ने दोस्तों संग युवती के बनाए अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक ने दोस्तों संग युवती के बनाए अश्लील वीडियो
Sun, 23 Jul 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर युवती के अश्लील वीडियो व फोटो खींच लिए। युवती की शादी तय होने पर युवक परिजनों को वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने गुरुवार की रात युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामला सुलटाने को लेकर सौदेबाजी कर रही है। जबकि युवती के पिता ने युवक व साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के पिता ने मोहल्ला रोहिला निवासी युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि चार वर्ष पहले युवक ने पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर दो साथियों के साथ मिलकर अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ बना लिए थे। युवक पुत्री को परेशान करता रहा। युवती ने काफी समय बाद बताया तो पिता ने लोकलाज के कारण शिकायत नहीं की।
परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवक युवती की मां व भाई सहित अन्य परिजनों का फोन कर वीडियो-फोटो वायरल कर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने गुरुवार रात युवक को हिरासत में लेकर बैठा लिया। युवती के महिला सिपाही ने बयान दर्ज कर लिए। युवती ने भी युवक पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही है। पुलिस समझौते का प्रयास कर सौदेबाजी कर रही है। ऐसे में पीड़िता को कैसे न्याय मिलेगा। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।