फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man living in brother-in-law's house drowned in Ganga

बहनोई के घर रह रहा युवक गंगा में नहाते डूबा

Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Young man living in brother-in-law's house drowned in Ganga
बहनोई के घर रह रहा युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन

अमृतपुर। बहनोई के घर रह रहा युवक गंगा नहाते समय गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक डूब गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखोरों से युवक की तलाश कराई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस पर देरी से आने का आरोप लगाया है।
मोहम्मदाबाद के गांव करथिया निवासी रघुनंदन (40) अमृतपुर के गांव कुड़री सारंगपुर निवासी बहनोई सर्वेश कुमार के घर डेढ़ साल से रह रहा था। रविवार को 10.30 बजे भैंस लेकर गांव से कुछ दूर स्थित गंगा किनारे गया था। उसके साथ गांव के अन्य युवक भी थे। वह भैंस को छोड़कर गंगा में नहाने चला गया।
विज्ञापन

गहराई में जाने से वह डूबने लगा। साथी ग्रामीणों ने देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन गंगा किनारे पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो बजे पुलिस गांव पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस आई। गोताखोरों को भी साथ लेकर नहीं आई। उन्हें बाद में बुलाया गया। देर शाम तक गोताखोर गंगा में युवक की खोज करते रहे। युवक के परिजन गंगा किनारे बैठे रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed