{"_id":"6632a25fcdbad44f2e0b1554","slug":"young-man-grabbed-widows-money-by-cheating-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110939-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हेराफेरी कर युवक ने बेवा के रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हेराफेरी कर युवक ने बेवा के रुपये हड़पे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हेराफेरी कर पारिवारिक युवक ने बेवा के खाते से कई बार में 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। जानकारी होने पर महिला ने चौकी व थाने में गुहार लगाई। वहां सुनवाई नहीं होने पर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज मेहरबान निवासी पूजा ने बुधवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि पति शिव बालक की 20 दिसंबर 2020 को मृत्यु हो गई। किसान बीमा योजना के पांच लाख रुपये उसके बैंक ऑफ इंडिया खाते में आ गए। पारिवारिक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बैंक पास बुक व एटीएम नंबर की कॉपी करके कई बार में खाते से 1.40 लाख रुपये का डिजिटल लेन-देन कर लिया।
बैंक में जब एफडी कराने गई तो खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। इस मामले में मऊदरवाजा थाने में प्रार्थना पत्र दिया। वहां से एसओ ने चौकी इंचार्ज बीबीगंज के पास भेज दिया। पुलिस ने पारिवारिक युवक व उसके साथी को चौकी में बुलाया। वहां दोनों ने दो दिन में रुपये देने की बात कही। इसके बाद रुपये मांगने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने एसओ को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिए। (संवाद)