फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man dies, friend injured in collision with unknown vehicle

Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 11 Aug 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Young man dies, friend injured in collision with unknown vehicle
नबावगंज। शनिवार को थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव बसई खेड़ा निवासी विजयपाल (30), गांव के शिवम के साथ गए थे। वह शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। अचरिया गांव के पास पुल के नीचे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजयपाल को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। डाॅ. विशिष्ट कटियार ने विजयपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे शिवम के परिजन उसे कायमगंज स्थित निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने बताया दोनों युवक घायल अवस्था में पुल के पास पड़े मिले थे। शिवम को उसके परिजन ले गए। विजयपाल को सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


----------------
खेत का पानी निकालने पर मारपीट, वृद्धा की मौत
फर्रुखाबाद। शनिवार शाम मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ा निवासी वृद्धा सुरजन देवी (62) का नाती हृदेश राजपूत खेत पर था। पड़ोस के खेत में भरे पानी को अपने खेत में काटने को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया। आरोपियों ने हृदेश से गाली-गलौज किया। इस पर वह घर चला आया। आरोपी पीछे से घर आए और उसकी पिटाई कर दी। सुरजन देवी आरोपियों के यहां उलाहना देने गईं। इस पर आरोपियों ने सुरजन देवी को लाठी-डंडों से मारा-पीटा। गला दबा दिया। इससे सुरजन देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका के अधिवक्ता पुत्र दीप सिंह को दी गई। पुत्र ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मृतका के पति रामकृष्ण ने गांव के मान सिंह व उनके पुत्र अनुज, अनुज के भाई तथा मानसिंह के भाई रामनिवास के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed