फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man burnt in suspicious condition in in-laws house, serious

Farrukhabad News: ससुराल में संदिग्ध हालत में युवक झुलसा, गंभीर

Thu, 27 Jun 2024 03:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Young man burnt in suspicious condition in in-laws house, serious
फर्रुखाबाद। ससुराल में 12 दिनों से रुका एक युवक संदिग्ध हालात में झुलस गया। पत्नी और ससुर ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पत्नी ने बताया कि शराब पीने के बाद पति उससे मारपीट करते हैं। वह दो साल से मायके में रह रही है। पति साथ चलने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है।
विज्ञापन

मैनपुरी के बिछवां थाने के गांव अंबरखेड़ा निवासी अनुज कुमार सक्सेना (28) को मंगलवार देर रात नवाबगंज के गांव अटसेनी निवासी ससुर मंगूलाल और पत्नी संगीता ने झुलसी अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। संगीता ने बताया कि आठ साल पहले शादी हुई थी। अनुज शराब पीकर मारपीट करता था। परेशान होकर दो साल पहले मायके आ गई, फिर नहीं गई। ससुर की मौत पर ससुराल गई, मगर 13 दिन रोजाना मारपीट की। अनुज दिल्ली में नौकरी करता है। वह करीब 12 दिन पहले अटसेनी आया। अपने साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। अब वह उसके साथ जाना नहीं चाहती।
विज्ञापन

मंगलवार रात छत पर चढ़कर गाली गलौज कर रहे थे। उसी समय भाई उसे नीचे लेकर आ गया। अनुज ने शर्ट में छिपाकर रखी पेट्रोल भरी बोतल निकाली और शरीर पर डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने काफी प्रयास के बाद उसके शरीर से आग बुझाई। उसे नवाबगंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुज कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके दो बच्चे गोलू व सावित्री भी हैं। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed