{"_id":"5ed523458ebc3e9053290b7e","slug":"young-boy-murdered-farrukhabad-news-knp563188216","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला काटकर युवक की हत्या, निर्वस्त्र धड़ कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला काटकर युवक की हत्या, निर्वस्त्र धड़ कुएं में फेंका
विज्ञापन
कुएं से शव निकालते पुलिस कर्मी व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योनी के पास एक युवक का गला काटकर निर्वस्त्र धड़ कुएं में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धड़ को निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मौके पर आसपास गांव के काफी लोग पहुंचे, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सोमवार दोपहर गांव ज्योनी निवासी शिवपाल सिंह शाक्य ने अपने मक्का के खेत में करीब 20 फीट गहरे कुएं में शव पड़ा देखा। उनकी सूचना पर सीओ राजवीर सिंह गौर, इंस्पेक्टर विनय राय मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने रस्सी आदि से शव को कुएं से निकलवाया तो पाया कि करीब 38 वर्षीय युवक का सिर गायब था। पैर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे। धड़ पर कोई कपड़ा भी नहीं था। कुएं के पास पीपल के छोटे पेड़ पर खून से सना अंगौछा टंगा था।
विज्ञापन
शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा था। काफी बदबू आ रही थी। अनुमान है कि युवक की रंजिश में गला काटकर हत्या कर शव डाला गया है। उसकी पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने सिर भी गायब कर दिया।
तमाम लोगों ने कोशिश की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर डॉग स्क्वायड के प्रभारी विपिन कुमार व फोरेंसिक टीम भी पहुंची। इंस्पेक्टर ने बताया खेत मालिक की सूचना पर शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।