फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   X-ray at CHC stalled due to power cut, patients had to wait

Farrukhabad News: बिजली कटौती से सीएचसी में एक्सरे ठप, मरीजों को करना पड़ा इंतजार

Mon, 15 Dec 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
X-ray at CHC stalled due to power cut, patients had to wait
कायमगंज। सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक्सरे कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपिल रोड पर पोल शिफ्टिंग के चलते सुबह 11 बजे से बिजली गुल हो गई जिससे एक्सरे सेवा ठप हो गई।
विज्ञापन




एक्सरे टेक्नीशियन रमेश के अनुसार, सुबह 10 से 11 बजे के बीच 11 मरीजों के एक्सरे किए जा सके। इसके बाद बिजली कटने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे। बिजली विभाग द्वारा ढाई बजे दो और तीन नंबर फीडर पर कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद ढाई से चार बजे तक 19 मरीजों के एक्सरे किए गए। पूरे दिन में कुल 29 एक्सरे ही हो सके, जबकि कई मरीज बिना जांच कराए लौट गए।
विज्ञापन

सीएचसी में जेनरेटर की समुचित व्यवस्था न होने से समस्या और बढ़ गई। उपलब्ध छोटा जेनरेटर एक्सरे मशीन का लोड उठाने में सक्षम नहीं बताया गया। रुखैया गांव के पंकज और गिरंद ने बताया कि वे सुबह 11 बजे से बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। रुटौल निवासी छात्र किशन ने बताया कि स्कूल में सीढ़ियों से गिरने के बाद डॉक्टर ने एक्सरे कराने को कहा था लेकिन बिजली न होने से उसे इंतजार करना पड़ा। वहीं, कासगंज जिले के दरियावगंज निवासी विकास ने बताया कि अपने जिले में सुविधाएं न मिलने के कारण वह इलाज के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण मरीजों को परेशानी हुई। हालांकि, आपूर्ति बहाल होते ही मरीजों को एक्सरे की सुविधा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed