{"_id":"6539705f771416a0990f06c7","slug":"wrestlers-showed-tricks-those-who-won-wrestling-were-rewarded-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1118-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पहलवानों ने दिखाए दांवपेच, कुश्ती जीतने वाले पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पहलवानों ने दिखाए दांवपेच, कुश्ती जीतने वाले पुरस्कृत
विज्ञापन
कंपिल। श्री रामलीला कमेटी ने बुधवार को दंगल का आयोजन किया। इसमें आसपास कई जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। कुश्ती जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
कायमगंज मार्ग स्थित केएसआर इंटर कालेज मैदान में दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी व प्रमुख उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल, पुखराज डागा व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती अलीगढ़ के हासिम व सहावर के जिया के बीच हुई। इसमें जिया ने बाजी मारी। दूसरी कुश्ती पटियाली के नितिन व कासगंज के हसन के बीच हुई। इसमें नितिन विजयी रहे। बदायूं के सोनू व पटियाली के नन्हे पहलवान की कुश्ती बराबर पर छूट गई।
इसके बाद हाथरस के श्यामवीर और आगरा के राजेश की कुश्ती काफी रोमांचक रही। यह कुश्ती भी बराबर पर छूट गई। प्रथम सेले की कुश्ती मथुरा के मशहूर पहलवान रामेश्वर यादव व वहीं के हरिओम संग हुई। इसमें बराबर पर छोड़ा गया। स्वेतांबर तीर्थ कमेटी के मंत्री समाजसेवी पुखराज डागा ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। दंगल में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। संचालन पूर्व पहलवान कमेटी उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा व सुरेंद्र सैनी ने किया।