फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worship of the Brahmacharini form of the Mother; inspired by penance and renunciation.

Farrukhabad News: माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा, तप-त्याग की मिली प्रेरणा

Tue, 13 Oct 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Worship of the Brahmacharini form of the Mother; inspired by penance and renunciation.
फर्रुखाबाद। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। मां के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। महिलाओं ने मंदिरों में संकीर्तन कर माता से मनौती मांगी।
विज्ञापन

शहर के देवी मंदिरों में प्रसिद्ध बढ़पुर शीतला माता मंदिर, संकटा माता मंदिर, गुरुगांव मंगला माता मंदिर में सुबह पांच बजे से ही माता के भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। गुरुगांव देवी मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया। दिन भर भक्त खरीदारी करते रहे। मां को शक्कर का भोग लगाकर आयु और यश की कामना की।
विज्ञापन

पं. कपिध्वज मिश्र ने बताया कि ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके हाथों में जप की माला और कमंडल रहता है। यह स्वरूप भक्तों को अनंत फल देने वाला है। इनकी पूजा से भक्तों को तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। आचार्य सत्यव्रत पांडेय ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed