फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women pelted stones on catching the contractor

ठेकेदार को पकड़ने पर महिलाओं ने किया पथराव

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women pelted stones on catching the contractor
शमसाबाद। ईंट भट्ठा पर मजदूर उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को बोलेरो सवार लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। ठेकेदार के घर की महिलाओं ने पथराव कर दिया। ठेकेदार चंगुल से छूट गया। पथराव से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो सवार लोगों को पकड़ लिया। जांच में ठेकेदार व भट्ठा मालिक के बीच लेने-देन का मामला सामने आया।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के गांव बझेरा निवासी शाहरुख भट्ठे पर मजदूर भेजने का काम करता है। वह मंगलवार को घर की महिलाओं को घोड़ा गाड़ी से लेकर आया था। घोड़ा गाड़ी का पहिया पंचर होने पर शाहरुख रमापुर चिलसरा मार्ग पर पंचर जुड़वा रहा था, तभी भाजपा का झंडा लगी बोलेरो पहुंची। बोलेरो सवार लोग शाहरुख को पकड़कर ले जाने लगे, तभी घोड़ा गाड़ी में बैठी महिलाओं ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पथराव से बोलेरो के शीशे टूट गए। शाहरुख उनके चंगुल से छूटकर चिलसरा चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर बोलेरो सवार लोगों को पकड़ लिया और उनको चौकी ले आई। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह भट्ठे पर काम करते हैं। भट्ठा मालिक ने शाहरुख को मजदूर भेजने के लिए रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर काम करने आए और चंद दिन बाद ही चले गए। भट्ठा मालिक शाहरुख को फोन करके मजदूरों को भेजने की बात कह रहे थे। शाहरुख बात नहीं कर रहा था। इसलिए उसे भट्ठा मालिक के पास ले जा रहे थे। पुलिस दोनों पक्षों से बात करने के बाद समझौते के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed