फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   women hospital

आयोग की सदस्य को महिला अस्पताल में मिलीं खामियां

Wed, 16 Oct 2019 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
women hospital
लोहिया महिला अस्पताल में मरीजों से जानकारी करती राज्य महिला आयोग की सदस्य। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
डा. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल को तमाम खामियां मिलीं। अस्पताल में डाक्टर और नर्स स्टाफ की कमी मिली। उन्होंने नर्स इंचार्ज विमला देवी को हड़काया। कहा कि ड्यूटी सही से करें।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल बुधवार को पहले ओपीडी पहुंचीं। उसके बाद बाल रोग विशेषज्ञ के यहां पड़ताल की। लेबर रूम पहुंचीं, तो अव्यवस्था देख नर्स इंचार्ज विमला देवी को फटकारा। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर दिक्कतों और खाना आदि के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि डाक्टरों और नर्सों की कमी है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने शासन से बात करने का भरोसा दिलाया। उन्हें बताया गया कि सितंबर में 11 और 15 अक्तूबर तक आठ नसबंदी ऑपरेशन हो चुके हैं। अल्ट्रासाउंड चिकित्सक न होने की जानकारी भी मिली। खास बात ये कि सुश्री जायसवाल दोपहर करीब 12 बजे जब अस्पताल में निरीक्षण को घुस रही थीं, तभी सफाई का काम शुरू किया गया। इसके बाद चूना आदि भी डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed