फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's dead body found on cot, in-laws absconding with children

Farrukhabad News: महिला का शव चारपाई पर मिला, ससुरालीजन बच्चे लेकर फरार

Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found on cot, in-laws absconding with children
कायमगंज। गांव कटरा रहमत खां में मायके वालों को महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। ससुरालीजन बच्चे लेकर घर से फरार हो गए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी सोवरन सिंह की पुत्री नंदना की शादी वर्ष 2016 में गांव कटरा निवासी विजय यादव के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बुलेट बाइक व पांच लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करते रहे। शनिवार को सास से विवाद हुआ। तब नंदना के चाचा अतर सिंह गांव कटरा आए थे और मामला शांत कर वापस चले गए। इसके बाद नंदना की मौत की सूचना मिली। जब मायके वाले पहुंचे तो कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लटका था। नंदना का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा था।महिला के गले पर निशान थे। मायके वाले बच्चे लेकर घर से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, एसआई शिवकुमार चौधरी मौके पर पहुंचे।पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला के चाचा अतर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed