{"_id":"66071086c1d91740460c8fc4","slug":"womans-body-found-hanging-with-the-help-of-a-peg-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102511-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खूंटी के सहारे फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खूंटी के सहारे फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीवार पर लगी खूंटी पर दुपट्टा के सहारे एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजन फंदा लगाने का कारण बताने को तैयार नहीं है। उसके कोई संतान नहीं थी।
मऊदरवाजा थाने के खिनमिनी निवासी सर्वेश श्रीवास्तव की पत्नी सीमा देवी श्रीवास्तव (36) का शव मकान के एक कमरे में दीवार पर लगी खूंटी पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। गांव में ही ब्याही उसकी बड़ी बहन नीमा ने घटना की सूचना मायके वालों को दी। इस पर नवाबगंज के नया गनीपुर निवासी भाई सोनू श्रीवास्तव परिजनों के साथ पहुंचे। परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।
हालांकि शादी के करीब 16 साल बाद भी उसके कोई संतान न होने की बात कही जा रही है। भाई सोनू की तहरीर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके तीन भाई सोनू, मोनू व रोहित और बहन नीमा, रीमा हैं। सीमा सबसे छोटी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।