फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's body found hanging from a noose

Farrukhabad News: महिला का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 28 Mar 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose
फोटो-7 गांव रायपुर के पास आम के पेड़ पर लदा बौर। संवाद
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बृहस्पतिवार को भोर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। भाई ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर निवासी कुलदीप प्रजापति की शादी जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मूसाखिरिया निवासी ज्योति (30) के साथ 12 वर्ष पूर्व हुई थी। कुलदीप के चाचा वेदप्रकाश के बेटे की दो दिन पूर्व शादी की रुकाई का कार्यक्रम था। इसमें कुलदीप गया था। जबकि ज्योति ने उसे रोका था। इसके चलते दोनों में विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार को वेदप्रकाश के परिजन गोदभराई करने जा रहे थे। इसमें कुलदीप को जाने से ज्योति रोक रही थी पर कुलदीप जाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन

इसके चलते ही दोनों में विवाद हुआ। इस पर उसने रात आठ बजे फंदे पर लटक कर जान देने का प्रयास किया। तब परिजनों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद रात को कुलदीप, उसका बेटा कपिल (10) व बेटी सुंदरी (6) बाहर वाले कमरे में लेट गए। ज्योति अंदर वाले कमरे में लेटी थी। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कुलदीप लघुशंका के लिए उठा तो उसने अंदर जाकर देखा तो ज्योति कमरे की छत में लगे कुंडे से लटकी थी। उसे उतार कर वह सीएचसी ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर वह शव घर ले गया। सूचना पर पुलिस व मायके वाले मौके पर पहुंच गए। भाई विपिन ने बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed