फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman was murdered by strangulation

काली नदी किनारे मिला शव विवाहिता का था, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 26 May 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Woman was murdered by strangulation
गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर के पास काली नदी के किनारे दबा मिला शव जहानगंज की पूनम का निकला। पिता ने शव की शिनाख्त कर जिला एटा के थाना जसरथपुर में छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
कस्बा व थाना जहानगंज निवासी जबर सिंह कठेरिया ने मेरापुर थाना क्षेत्र में बालू में दबे मिले शव की शिनाख्त मंगलवार को बेटी पूनम के रूप में की है। उन्होंने बताया कि 24 जून 2014 को पुत्री का विवाह जिला एटा थाना जसरथपुर के गांव नदराला निवासी सुनील कुमार से किया था। सुनील गुरुग्राम में नौकरी करता है।
विज्ञापन

सुनील के परिजन पांच लाख रुपये व कार की मांग कर पूनम को प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई एक सप्ताह पूर्व जब पूनम का कोई फोन नहीं आया तो शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई को उसकी ससुराल से फोन आया कि पूनम कहीं चली गई है। इस पर वे व बेटा आकाश पूनम की खोज में लगे रहे। 25 मई को थाना जसरथपुर में पूनम के गायब होने की सूचना दी।
सोमवार को सोशल मीडिया पर काली नदी के किनारे मिले शव की फोटो देखी। टूटा मंगलसूत्र और हाथ में ओम गुदा देखकर भाई आकाश ने मेरापुर एसओ से फोन पर बात की। मंगलवार को पिता के साथ जाकर शव की शिनाख्त की।

जबर सिंह ने दामाद सुनील कुमार, उसके पिता कालीचरन, मां कांता देवी, भाई टिंकू, पातीराम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा जसरथपुर थाने में दर्ज कराया। मंगलवार को मेरापुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed