फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman tax death in suspicious circumstances, accused of murder

Farrukhabad News: महिला कर संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman tax death in suspicious circumstances, accused of murder
शमसाबाद। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव इमादपुर थमरई निवासी सूरज शाक्य की 25 वर्षीय पत्नी नजमा की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूरज ने जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज गांव कनासी निवासी ससुर मान सिंह को सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता मान सिंह ने बताया कि 27 जून 2016 को पुत्री नजमा की शादी सूरज के साथ की थी। ससुराजीजन नजमा के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते थे। इन लोगों ने नजमा की जहर देकर हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मान सिंह की तहरीर पर पति सूरज, ससुर हनुमंत, सास आशा, जेठ हरेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नजमा अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed