{"_id":"643c4107f0ee9ba92c059ac4","slug":"woman-shopkeeper-crushed-to-death-by-tractor-farrukhabad-news-c-12-1-183519-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर से कुचलकर दुकानदार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर से कुचलकर दुकानदार महिला की मौत
Mon, 17 Apr 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर दुकानदार महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
नगर पंचायत के मोहल्ला काजी टोला निवासी वृद्धा कमरजहां (75) घर के बाहर खोखे में परचून की दुकान चलाती हैं। रविवार को वह खोखे के पास चारपाई पर बैठी हुईं थीं। उसी दौरान चालक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर आया और चारपाई में सीधी टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया कमरजहां के ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख सुनकर घर के बाहर आया पुत्र जहूर मां कमरजहां को सीएचसी लेकर गया। वहां डॉक्टर ने कमरजहां को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। महिला की मौत से पुत्र अजहर, गुड्डू अली, नबी अहमद, नूर अहमद, जहूर अहमद, बेटी नसरीन, बेबी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस नेेे ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।