{"_id":"609824e28ebc3eb9d80e7fc4","slug":"woman-s-body-found-hanging-in-the-bathroom-farrukhabad-news-knp627572444","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी महिला का शव शनिवार की रात को बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सीओ ने महिला के घर पहुंच कर परिवार वालों के बयान दर्ज किए। पुत्री का आरोप है कि मामा उसकी शादी में व्यवधान डाल रहे थे। इसी से क्षुब्ध होकर मां ने आत्महत्या की है। उधर, पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला चिलांका निवासी प्रदीप कोरी की पत्नी सूरज कुमारी (40) ने शनिवार की रात बाथरूम में फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह देवरानी सोनम ने शव लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। शव को नीचे उतार सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। मायके नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मंझना से पिता लालाराम और अन्य परिजन पहुंचे।
उधर, सीओ राजवीर सिंह गौर, चौकी प्रभारी दिनेश भारती भी पहुंचे। पिता ने ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। महिला की गर्दन पर रगड़ के निशान थे। सीओ ने महिला के परिजनों के अलग-अलग बयान लिए। देवर संदीप और देवरानी सोनम ने बताया उन्हें यह नहीं पता कि फांसी किस समय लगाई है। सुबह तड़के बाथरूम में फंदे से लटका देखा था। पुत्री खुशबू का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी गांव प्रेमनगर में तय की है।
विज्ञापन
शादी में मामा राजवीर व्यवधान पैदा कर रहे हैं, जिससे शादी टूट जाये तो वे अपनी बेटी की शादी उसी लड़के से करा सकें। शनिवार को मामा गांव प्रेमनगर गए थे। वहां तमाम बातें कर लड़के के पक्ष को भड़काकर घर आए। घर पर उनकी मां से कहासुनी हुई तो मामा ने थप्पड़ मार दिया था।
इसके बाद शाम को सभी लोग खाना खाकर सो गए। शादी में व्यवधान पैदा करने का सदमा मां बर्दास्त नहीं कर सकी और रात में फांसी लगा ली। खुशबू ने मामा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।