फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman riding bike dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 30 Sep 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies due to tractor collision
रामबेटी की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

संकिसा। पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
जनपद कासगंज थाना गंजडुंडवारा के मोहल्ला मूलचंद्र निवासी राधेश्याम शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा मंगलवार शाम को बाइक से अपनी ससुराल नगला सूदन जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ पत्नी रामबेटी (55) बैठी थीं। राधेश्याम हमीर खेड़ा के सामने नगला बल्लम की तरफ से मोड़ से निकले तभी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे रामबेटी उछल कर सड़क पर गिर पड़ीं। उनके दोनों पैरों के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। राधेश्याम चुटहिल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। राधेश्याम शर्मा पुलिस चौकी पर सूचना देने के बाद पत्नी को परिजनों के साथ इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर ट्राली अवैैध खनन कर मिट्टी लेकर जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि शीघ्र ही ट्रैक्टर-ट्राली का पता कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed