फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman killed in accidents , many injured

हादसों में महिला की मौत, कई घायल

Tue, 21 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 21 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in accidents , many injured
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई जबकि कई
विज्ञापन
लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा निवासी सुधा देवी पत्नी मुनीशचंद्र मिश्रा अपने बेटे राघव के साथ मंगलवार को बाइक से जिला एटा के गांव कलवरिया जा रही थीं। जैथरा पुलिया के पास बने ब्रेकर पर बाइक से गिरकर सुधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राघव घायल मां को जिला अस्पताल एटा लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव नबीगंज तारादेव निवासी मुलायम सिंह पाल की पत्नी रूबी तीन दिन पहले अपने मायके थाना किशनी के गांव उजरापुर आई थी। रूबी के भाई की की शादी में शामिल होने मुलायम सिंह भी आए थे। मंगलवार को पत्नी रूबी की तबीयत खराब होने पर उस दिखाने के लिए बाइक से फतेहगढ़ आ रहे थे।   मुरहास कन्हैया के पास सामने से आ रही बस से बचने के चक्कर में उनकी बाइक साइकिल सवार से टकरा गई।  इसमें बाइक चालक मुलायम, रूबी और

साइकिल सवार गांव उगरपुर निवासी मुनेंद्र सिंह घायल हो गए।   घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से मुलायम को कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, थाना नवाबगंज के गांव वीरपुर नादी निवासी सीताराम शाक्य मंगलवार को साइकिल से सकवाई जा रहे थे। सकवाई के पास  सामने से आ रहे

टैंकर की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कंपिल के गांव बहलोलपुर निवासी मुकेश कुमार सोमवार को ट्रैक्टर के पलटने से घायल हो गए थे। अन्य हादसे में थाना नवाबगंज के गांव करनपुर पुठरी निवासी प्रदीप कुमार और बबलू बाइक से घर जा रहे थे। गांव के पास  स्कार्पियो की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव अलाहदादपुर निवासी सीताराम शर्मा अपनी पत्नी इंदू देवी और पुत्री करिश्मा व पुत्र प्रिंस के साथ कंपिल जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर यह वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अचरा की ओर से आ रहे डग्गामार वाहन ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। इससे प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। करिश्मा के मामूली चोटें आईं। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्रिंस को रेफर कर दिया गया।

मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव बसईखेड़ा निवासी अवधेश पुत्र सुभाषचंद्र बाइक से बच्चों को स्कूल ले जा रहे  थे।  ब्रेकर पर इनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इसमें यह घायल हो गए।  वहीं नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी विक्रम पुत्र रामस्वरूप बाइक से आ रहे थे। बरझाला गांव के पास बुहारनगला निवासी अजय व रामलखन पुत्रगण सियाराम साइकिल से जा रहे थे। इनकी बाइक  साइकिल से टकरा गई। इसमें तीनों लोग  गिरकर घायल हो गए। उधर से गुजर रहे एएसपी

आरबी चौरसिया ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस  पर तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव तुर्कहटा निवासी राजवीर सिंह मंगलवार को अमृतपुर से अपने साथी के साथ घर लौट रहे थे। कुतुपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इसमें राजवीर सिंह घायल हो गए।  पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed