फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman killed, 101 infected including 75 prisoners

कोरोना से महिला की मौत, 75 कैदियों सहित 101 संक्रमित

Sat, 03 Oct 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, 101 infected including 75 prisoners
महिला की मौत, 75 कैदियों सहित 101 संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 101 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें सेंट्रल जेल के 75 कैदी भी शामिल हैं। वहीं सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान संक्रमित महिला की मौत हो गई। जनपद में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 3195 पहुंच गया है।
शुक्रवार को की गई एंटीजन किट से जांच की शनिवार को रिपोर्ट आई। इसमें 75 कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इससे संक्रमित कैदियों की संख्या 740 हो गई। इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज में एक ही परिवार के तीन व तलैयालेन के चार लोगों की कोराना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गंगानगर निवासी महिला, पल्ला गल्लामंडी निवासी अधेड़, मोहल्ला रस्तोगी निवासी महिला, न्यामतपुर ढिलावली निवासी पिता-पुत्री, कायमगंज क्षेत्र के 6 लोग, कमालगंज क्षेत्र के पांच व राजेपुर के दो लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं कमालगंज क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी 55 वर्षीय महिला का आपरेशन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में वह कोरोना संक्रमित मिली। उसका इलाज सैफई अस्पताल में चल रहा था। वहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना से मरनेेे वालों की संख्या 42 हो गई। अब तक जिले में कुल 3195 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 2036 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 1117 केस एक्टिव हैं।
सेंट्रल जेल में 61 कैदी और संक्रमित
सेंट्रल जेल में शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने एंटीजन किट से 95 कैदियों की जांच की। इसमें 61 कैदी संक्रमित मिले। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि शनिवार तक जेल में कुल 801 कैदी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें शनिवार को पहले दिन संक्रमित 27 कैदियों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

बीएससी छात्र व पल्लेदार सहित चार चपेट
कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरारी, दरौरा व भोजपुर में कुल 134 लोगों ने कोरोना जांच कराई। राजेपुर सरायमेदा निवासी 65 वर्षीय किसान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एल-1अस्पताल भेजा गया। नगला खेम रेंगाई निवासी बीएससी छात्र व जलालपुर निवासी पल्लेदार की आरटीपीसीआर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। नेकपुर की एक युवती भी पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed