{"_id":"68f647c2013d780380065dbf","slug":"woman-injured-in-scooter-collision-dies-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107697-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्कूटी की टक्कर से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्कूटी की टक्कर से घायल महिला की मौत
Mon, 20 Oct 2025 08:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गली के बाहर रविवार की रात एक महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी थी। पड़ोसियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की बहन के बेटे ने बताया कि मौसी के परिवार में कोई नहीं है। वह किराये के मकान में रहती थीं।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भोलेपुर में किराये के मकान में रह रहीं शांति देवी (58) रविवार रात गली में जा रही थीं। उसी समय स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को मोहल्ले वालों ने आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर शांति की बहन शकीला का बेटा सूरज बाथम उन्हें लोहिया अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सूरज ने बताया कि मौसी के परिवार में कोई नहीं है। वह अकेले किराये के मकान में रहकर घरों में बर्तन साफ करके गुजर करती थीं। वह कादरीगेट थाने के चांदपुर की मूल निवासी थीं।