फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman in grip of bus, death

बस की चपेट में आई महिला, मौत

Wed, 07 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 07 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्यौता निवासी गोपाल सिंह उर्फ श्रवण कुमार की ससुराल थाना राजेपुर के गांव सलेमपुर में है। बुधवार की दोपहर गोपाल सिंह पत्नी अजीता सिंह और बेटी सिद्धि और बेटा विशेष के साथ अपनी ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कसबे के पास सीतापुर डिपो की बस की टक्कर से अजीता (35) सड़क  पर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में न तो पति के चोटें आई और न ही बच्चों को चोट लगी। हादसे को देखकर चालक व परिचालक बस को छोड़कर भाग गए। इस बीच इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने इटावा बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वाहनों की लंबी लंबी कतरे लग र्गइं। सूचना मिलने पर कोतवाल संजीव सिंह राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। ग्रामीणों ने अफसरों के आने के बाद ही जाम खोलने की बात कही। ग्रामीण मृतक के परिवार वालों पर मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे।

कोतवाल ने इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सीओ शरद शर्मा, जहानगंज एसओ नरेंद्र गौतम, कमालगंज एसओ रजनेश चौहान के अलावा एसडीएम सदर रमेशचंद्र यादव आ गए।



मुआवजा मिलने और बस चालक पर कार्रवाई को लेकर लोग आक्रोशित थे। एसडीएम ने जाम लगाए लोगों को आश्वसन दिया कि जो भी लाभ मिल सकेगा, उसे दिलाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को वहां से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट लिखाने के लिए मृतका के पति ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed