फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman found hanging on a noose, accused of murder

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Fri, 09 Jul 2021 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Woman found hanging on a noose, accused of murder
फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

कमालगंज। शौच के लिए खेतों की ओर गई महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतका के पुत्र ने मामा के तीन पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी रामनारायन की करीब तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उसकी पत्नी विमला देवी (45) पांच पुत्रों व एक पुत्री के साथ हरियाणा के अलवर जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी। वहीं विमला का भाई रामकिशन, भतीजा सुनील व अन्य परिजन भी काम करते हैं।
विज्ञापन

आठ दिन पूर्व विमला की मां प्रेमा देवी की मौत हो गई थी। सूचना पर विमला परिवार सहित बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा गढ़िया अस्तल स्थित मायके आ गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह खेतों में शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आई। करीब छह बजे ग्रामीणों ने राधे सिंह के आम के बाग में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विमला के पुत्र संदीप, नेम सिंह, कमल किशोर, अमित, सुमित व पुत्री शिवानी रो-रोकर बेहाल हो गईं। कमलकिशोर ने बताया कि पिता की मौत के बाद मां ही मेहनत कर पालन पोषण करती थी। उसके साथ हम लोग (बच्चे) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। नानी की मौत होने पर आए थे। सुबह सोकर उठे तो मां की मौत की खबर मिली।
पुत्र संदीप ने मामा के तीन पुत्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। कहा कि वह मां व भाइयों के साथ भट्ठे पर काम करते थे। ठेकेदार मामा का पुत्र व एक युवक था। उसने किसी कारणवश काम छोड़ दिया। मामा का पुत्र उसकी बहन को घर ले गया। गुरुवार को मां बहन को लेने मामा घर आई थी।

मामा के पुत्र ने बहन को भेजने से मना किया तो मां वहीं रुक गई। उसने दो भाइयों के साथ मिलकर मां को फांसी पर लटका कर मार डाला। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed