{"_id":"63c1afd640d9b071735bacf0","slug":"woman-for-dowry-farrukhabad-news-knp7386976170-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइक की मांग न पूरी होने पर बहू को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइक की मांग न पूरी होने पर बहू को घर से निकाला
विज्ञापन
राजेपुर। दहेज में बाइक की मांग न पूूरी होने पर ससुरालीजनों ने चार माह की बेटी सहित बहू को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव निबिया निवासी रचना सिंह ने हरदोई थाना पचदेवरा गांव रामनगर निवासी पति रजनीश सिंह, सास संगीता, ससुर रामवीर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि पांच जून 2014 को उसकी रजनीश सिंह से शादी हुई थी। कुछ महीनों के बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रचना को प्रताड़ित करने लगे।
12 जनवरी को ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर चार माह की बेटी सहित घर से निकाल दिया। पति ने बिना बाइक के ससुराल में नहीं आने की हिदायत दी। एसओ सत्य प्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।