{"_id":"5eb193338ebc3e90470cf0c6","slug":"woman-dies-report-of-dowry-death-on-five-farrukhabad-news-knp5586445117","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पांच पर दहेज हत्या की मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पांच पर दहेज हत्या की मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
महिला की मौत, पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
नवाबगंज। संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। उसके पिता ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ससुरालीजनों पर आरोप लगाने पर पड़ोस के कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मृतका के भाई ने गांव के सात लोगों के खिलाफ तहरीर थाने में दी है।
थाना क्षेत्र को बमरूलियां निवासी प्रशांत दीक्षित की पत्नी लक्ष्मी(27) ने मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। वहां जनपद एटा थाना नया गांव के गांव इकौरी निवासी लक्ष्मी के भाई अनुराग ने बताया कि लक्ष्मी से उसे फोन किया था कि ससुराल वालों ने जहर खिला दिया है।
जब वह पिता शिवानंद के साथ आया तो लक्ष्मी तड़प रही थी। ससुराल वाले नहीं थे। वह बहन को शहर के एक निजी अस्पताल ले गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता शिवानंद मिश्रा ने दामाद प्रशांत, ससुर हृदयेश दीक्षित, देवर शिवकांत दीक्षित, चचिया ससुर राम ाज दीक्षित, सास कुंती देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पुत्री का छह वर्ष पहले प्रशांत से विवाह किया था। ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये, भैंस व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी को जहर देकर मार डाला। घटना की जानकारी पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम व फारेंसिंक टीम ने मौके पर जाकर जांच की है।
जब विवाहिता के मायके वाले ससुरालीजनों पर आरोप लगा रहे थे। तभी पड़ोस के लोगों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। देर शाम विवाहिता के भाई सुमित ने गांव के सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।