{"_id":"6aca85cdda254bf30a0b8509","slug":"woman-dies-in-collision-between-sleeper-bus-and-truck-on-jaipur-agra-highway-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-149972-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जयपुर-आगरा हाईवे पर स्लीपर बस व ट्रक की भिड़ंत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जयपुर-आगरा हाईवे पर स्लीपर बस व ट्रक की भिड़ंत में महिला की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही एक स्लीपर बस की शुक्रवार रात राजस्थान के दौसा जिले में पीपलखेड़ा के पास ट्रक की भिड़ंत हो गई। एक महिला की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच से अधिक लोग फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। कुछ यात्री हरदोई जनपद के बताए जा रहे हैं। 15 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।
जयपुर से फर्रुखाबाद आ रही बस पीपलखेड़ा कट के पास यात्रियों के खाना खाने के लिए होटल की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान भरतपुर की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
फर्रुखाबाद निवासी जरीना बानो पत्नी मोहम्मद शाबीर (50) की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को महुवा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में फर्रुखाबाद निवासी रामबेटी, उमलेश, रक्षित यादव, चन्दतारा और बबली, हरदोई की जीनत, अलीना, मनोज, पंकज गुप्ता और सोबित गुप्ता आदि के नाम शामिल हैं।