{"_id":"6aca897fb345348d62038ca9","slug":"flood-havoc-in-samaychipur-chitar-four-homes-washed-away-by-the-ganges-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112093-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: समैचीपुर चितार में बाढ़ का कहर, गंगा में बहे चार आशियाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: समैचीपुर चितार में बाढ़ का कहर, गंगा में बहे चार आशियाने
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव समैचीपुर चितार में गंगा की तेज धार कम नहीं हो रही। शनिवार को कटान ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि चार ग्रामीणों के मकान पलभर में गंगा में समा गए। कई अन्य मकान भी गंगा के मुहाने पर हैं।
शनिवार को गांव के तारिक, जुबेर, हुस्नबानो और फराज के मकान गंगा में कट गए। चारों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। गांव के ही सल्लू, इरफान समेत चार अन्य मकान भी कटान की जद में हैं। ग्रामीण अपना सामान निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे हैं।
राजस्व टीम ने निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की है। कानूनगो कुतुबुद्दीन और लेखपाल पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। प्रधान ताराबानो के पुत्र शिजवान ग्रामीणों से मिले। उन्होंने नदी में समाए और खतरे की जद में आए मकानों को चिह्नित कर सूची बनाई। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान रोकने और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है।