फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies in bike collision

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in bike collision
फोटो-05, जसोदा देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन

- बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौटते वक्त हादसा, दोनों बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रही महिला की बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल महिला की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कंपिल क्षेत्र के गांव धीमर नगला निवासी जसोदा (45) बृहस्पतिवार को अपने पुत्र अरविंद के साथ बाइक से जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव खमरिया गई थीं। वहां उन्होंने एक नवंबर को होने वाली बेटी मालती की शादी की दावत दी।
विज्ञापन

यहां से लौटते समय कंपिल क्षेत्र के गांव दूदेमई के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जसोदा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुत्र अरविंद ने तत्काल घर पर घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल जसोदा को सीएचसी कायमगंज लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर से परिवारीजन बेहाल हो गए। मृतका के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इनमें एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed