फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies due to drowning, serious head injuries

Farrukhabad News: महिला की डूबने से मौत, सिर पर गंभीर चोटें

Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to drowning, serious head injuries
फर्रुखाबाद। शहर के टाउनहाल स्थित कांशीराम कालोनी में महिला की हत्या में साले की तहरीर पर बहनोई और तीन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत सिर में गंभीर चोटें और डूबने से होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में गुरुवार देर रात गंगाराम ने अपनी पत्नी रीना (40) की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसमें पानी में डूबने से दम घुटने और सिर पर चोटें आने से मौत होना पाया गया। कादरीगेट थाने के पपियापुर निवासी रीना के भाई राजेंद्र अहिरवार ने बहनोई गंगाराम और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उसके बहनोई होली के बाद से अधिक शराब पीने लगे थे। वह मजदूरी करने के बाद भी रुपये अधिक खर्च करते थे। उन्हें कुछ लोग रुपये दे रहे थे। कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश पर कन्नौज के गुरसहायगंज में एक मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी उसके बहनोई को रुपये का लालच देकर बहन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। बहनोई गंगाराम कई बार बहन से मुकदमे की बात कहकर मारपीट कर चुका था।
विज्ञापन

गुरुवार शाम रीना की धेवती का रकाबगंज में जन्मदिन था। उसमें शामिल होने परिवार के लोग गए थे। इसी दौरान रीना घर में अकेली देख गंगाराम ने तीन अज्ञात लोगों की मदद से ईंटों के प्रहार कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण पानी में डूबने से दम घुटने और सिर पर चोट लगने से होना पाया गया। पुलिस ने देर रात आरोपी गंगाराम को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed