फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies after delivery, accused of dowry death

महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 16 Apr 2021 05:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, accused of dowry death
सुप्रिया का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रसव के बाद महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। महिला की प्रसव के बाद मौत होने पर पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी रामबाबू कुशवाहा ने साल 2014 में पुत्री सुप्रिया कुशवाहा का विवाह शहर कोतवाली के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी युवक से किया था। सुप्रिया गर्भवती थी, पीड़ा उठने पर परिजन उसे आगरा उपचार के लिए ले गए। गुरुवार दोपहर किसी ने रामबाबू को मोबाइल पर सूचना दी कि उनकी पुत्री की मौत आगरा में हो गई है।
विज्ञापन

ससुरालीजन अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। इस पर रामबाबू ने कोतवाली जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुरुवार देर रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रामबाबू ने बताया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। कई बार इसको लेकर पंचायत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी का सही से इलाज नहीं कराया, जिससे उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम हाउस में दामाद का एक दोस्त पहुंचा, तो परिजनों ने उसे पीटने के लिए दौड़ा लिया। रामबाबू ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाल ीमें तहरीर दी है।

सुप्रिया के एक बेटी अमान्या व आठ माह का बेटा है। उसकी मौत से मां रंजना देवी, सुष्मिता, आकांक्षा, भाई नवनीत व विशाल कुमार रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज आईटीआई राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed