{"_id":"6a73813a2d8c5cd3f4005525","slug":"woman-defrauded-of-15000-in-cyber-scam-under-the-pretext-of-adding-a-connection-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-146445-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कनेक्शन जोड़ने के नाम पर महिला से 15 हजार की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कनेक्शन जोड़ने के नाम पर महिला से 15 हजार की साइबर ठगी
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर इमलाक की एक महिला से बिजली कनेक्शन जोड़ने और बकाया बिल समायोजित कराने का झांसा देकर साइबर ठग ने 15 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव कुंवरपुर इमलाक निवासी रीना बेगम ने बताया कि बिल बकाया होने से उनका कनेक्शन काट दिया गया था। इसी बीच एक व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर फोन किया। उसने कहा कि 20 हजार रुपये का बकाया बिल है, लेकिन 15 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कर देने पर पूरा बकाया समायोजित कर दिया जाएगा। साथ ही कोई पेनाल्टी नहीं लगेगी और नया मीटर भी लगा दिया जाएगा।
झांसे में आकर रीना बेगम ने आरोपी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन कर 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। चार-पांच दिन बाद भी जब न तो कनेक्शन जुड़ा और न ही कोई कर्मचारी पहुंचा तो वह बिजली विभाग के कार्यालय गईं। वहां अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से किसी कर्मचारी को इस तरह ऑनलाइन भुगतान लेने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है और उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। क्राइम इंस्पेक्टर बी यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।