{"_id":"66b143b4d8f6cec5370b0467","slug":"withdrawal-of-rs-225-lakh-from-account-by-applying-fake-kyc-and-aadhar-card-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103585-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फर्जी केवाईसी व आधार कार्ड लगाकर खाते से 2.25 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फर्जी केवाईसी व आधार कार्ड लगाकर खाते से 2.25 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
नवाबगंज। बैंक कर्मियों से सांठगांठ कर फर्जी केवाईसी और आधार कार्ड लगाकर एक किसान के खाते से 2.25 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक और जिलाधिकारी से शिकायत की है।
क्षेत्र के गांव करनपुर गंगतारा निवासी गोविंद वर्मा खेती किसानी करते हैं। उनका मंझना स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बचत खाता है। उन्होंने एक अगस्त 2024 को 45 हजार रुपये जमा करके पासबुक प्रिंट कराई, तो पता चला दो मार्च 2024 को उनके खाते से 2.25 लाख एक विड्राल से पास कर निकाल दिया गया।
किसान ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की, तो बैंक में चर्चा का विषय हो गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक में जांच करने पहुंचे। पीड़ित किसान ने उन्हें पूरा मामला बताया। बैंक में उन्हें एक विड्राल दिखाया गया, मगर उसके हस्ताक्षर मिलान नहीं कर रहे थे। केवाईसी पर भी किसी दूसरे व्यक्ति का फोटो व पैन कार्ड भी फर्जी लगा था। पीड़ित बैंक अधिकारियों के सामने रोने लगा। तो बैंक कर्मियों ने रुपये वापस कराने का ढांढस बंधाया। मगर चार दिन बीतने पर भी उसके रुपये वापस नहीं आए हैं।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक अभयेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित का मामला निपट गया है। मगर पीड़ित गोविंद का कहना है कि उसके खाते में अभी तक रुपये नहीं आए हैं। बैंक कर्मी भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। उसने बैंक प्रबंधक के खिलाफ विभागीय उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी से शिकायत कर दी है।