फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Windows tied with ropes; seven dilapidated ambulances transporting patients.

Farrukhabad News: रस्सी से बंधी खिड़कियां, सात खटारा एंबुलेंस ढो रहीं मरीज

Sat, 22 Aug 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Windows tied with ropes; seven dilapidated ambulances transporting patients.
फर्रुखाबाद। एंबुलेंस की खिड़कियां रस्सी से बंधी हैं। डीजल टैंक से लॉक गायब है, उसकी जगह प्लास्टिक की बोतल लगी दी गई है। खटारा हो चुकी इन एंबुलेंसों से मरीजों को ढोया जा रहा है। आए दिन होने वाली खराबी से कई एंबुलेंस ऑफ रोड भी हो जाती हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोहिया जिला अस्पताल, लिंजीगंज सिविल अस्पताल और सात सीएचसी पर 108 की 22 और 102 नंबर की 21 एंबुलेंस हैं। इनमें से सात एंबुलेंस ऐसी हैं, जो आए दिन खराब हो जाती हैं। इसके बावजूद इन एंबुलेंस को मरीज ढोने के काम में लिया जा रहा है। कई एंबुलेंसों की खिड़कियां टूटी हैं। इन खिड़कियों को इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) और चालक रस्सी से बांध देते हैं। हालत यह है कि मरीज को चढ़ाने के बाद एंबुलेंस स्टाफ खिड़की को रस्सी से बांध देता है। जब मरीज को उतारते हैं, तब रस्सी खोल दी जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लोहिया अस्पताल में मरीज लेकर पहुंची एक एंबुलेंस की खिड़की ही रस्सी से नहीं बंधी थी, बल्कि डीजल टैंक का लॉक गायब होने पर उसमें प्लास्टिक की बोतल लगा दी गई थी। इस एंबुलेंस का खुला बोनट आवाज कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ सात अन्य एंबुलेंस की हालत बेहद खराब है। ये अपनी निर्धारित उम्र पूरी कर चुकी हैं। चालक उन्हें काफी धीमी गति से चलाते हैं। इससे मरीज देर से अस्पताल पहुंचते हैं। एंबुलेंस संचालक कंपनी के जिला प्रभारी (ईएमई) पवन कुमार ने बताया कि सात-आठ माह पहले यहां 19 एंबुलेंस नई आई थीं। उस समय से सात एंबुलेंस की हालत ठीक नहीं है। समय-समय पर डाटा सरकार को भेजा जाता है। एंबुलेंस मिलते ही पुरानी हटवा दी जाएंगी। मजबूरी में काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed