{"_id":"6782ceff0aaadb06a50b6b81","slug":"wife-commits-suicide-by-hanging-herself-with-saree-after-argument-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119546-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कहासुनी के बाद साड़ी से फंदा लगाकर पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कहासुनी के बाद साड़ी से फंदा लगाकर पत्नी ने दी जान
Sun, 12 Jan 2025 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। पति से कहासुनी होने के बाद पत्नी ने घर के अंदर कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
थाना क्षेत्र के गांव नगला जोध निवासी जितेंद्र कुमार खेती मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर जितेंद्र की उसकी पत्नी सीमा (30) किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद जितेंद्र मजदूरी करने चला गया। शाम करीब चार बजे सीमा ने घर के अंदर बने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुछ देर बाद सास नन्ही देवी सीमा को बुलाने गई तो बहू को फंदे पर शव लटका देखा। चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार टीम के साथ पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। पुलिस के आने की भनक लगते ही ससुरालीजन मौके से खिसक गए।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सीओ रविंद्र नाथ राय ने पहुंच मामले की जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। घटना की जानकारी होते ही सीमा के रिश्तेदार भी पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि सीमा का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व हुआ था। उसका मायका मोहम्मदाबाद थाना के खिमसेपुर गांव में है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
बंदर के हमले से युवती की मौत
शमसाबाद। छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई युवती पर बंदर दौड़ पड़ा। घबराकर भागी युवती छत से नीचे जा गिरी। परिजन उसको चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। नगर पंचायत के मोहल्ला गढ़ी निवासी नजब की 18 वर्षीय पुत्री शाम को कपड़े उतारने छत पर गई थी। अचानक युवती पर बंदर दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए युवती भागी और छत से नीचे गिरकर बेहोश हो गई। परिजन कस्बे में प्राइवेट नर्सिंग होम पर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन युवती का शव घर ले गए। संवाद

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश