फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When the rejuvenation team raised questions, the nurses started looking at their armpits

कायाकल्प टीम ने सवाल दागे तो बगलें झांकने लगी नर्स

Wed, 12 Feb 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
When the rejuvenation team raised questions, the nurses started looking at their armpits
लोहिया महिला अस्पताल में पूछताछ करते कायाकल्प टीम के अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रदेश सरकार की तरफ से यहां पहुंची कायाकल्प टीम ने बुधवार को तीसरे दिन लोहिया महिला अस्पताल में चिकित्सीय सेवाओं का परीक्षण किया। टीम ने एक नर्स से जब सवाल दागे, तो वह बगलें झांकने लगीं। टीम की सबसे ज्यादा नजर साफ-सफाई पर रही।
विज्ञापन

हाथ धोने से लेकर ग्लब्स और मॉस्क पहनने के तरीके भी पूछे। उन्होंने डिस्पेंसरी, लेबर रूम, ओटी, रसोई समेत अन्य विभागों का भी जायजा लिया। टीम ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कायाकल्प टीम के सीनियर कंसल्टेंट डा. बीपी सिंह कल्याणी, इटावा के डीपीएम डा. संदीप दीक्षित और एसके सिंह सुबह 10 बजे महिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने ओपीडी में कॉटन हाथ में लेकर टेबल, खिड़कियों आदि पर सफाई जांची। रजिस्टर देखे और सवाल किए, तो एक नर्स जवाब नहीं दे सकीं। टीम ने स्टोर में दवाओं का रखरखाव देखा। कई स्थान पर पोंछा लगवाया। टीम जब ओटी में पहुंची, तो उन्होंने वहां की सफाई की बारीकी समझी। टीम गुरुवार को भी अस्पताल में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...जब एसएनसीयू वार्ड में बजने लगी तालियां
टीम एसएनसीयू वार्ड में पहुंची। उन्होंने वहां तैनात स्टाफ नर्स से एक के बाद एक सवाल दागे। उनके जब टीम को सटीक जवाब मिले, तो तीनों सदस्य तालियां बजाने लगे।
प्रसूताओं से पूछा नवजात को दूध पिलाने का तरीका
टीम जब वार्डों में पहुंची, तो उन्होंने प्रसूताओं से नवजात को दूध पिलाने के तरीके पीछे। कुछेक जवाब नहीं दे सकीं। उन्होंने पूछा कि दूध पिलाने के बारे में आपको कोई जानकारी देता है अथवा नहीं। इनके जवाब नोट भी किए।

राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस की करें तैयारी
लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस डा. कैलाश दुल्हानी ने बताया कि टीम के परीक्षण में कुल मिलाकर व्यवस्थाएं लगभग सही रहीं। टीम जहां भी कमी बताएगी उसे ठीक किया जाएगा। टीम के प्रभारी ने संकेत दिए हैं कि वह राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस टीम के परीक्षण की तैयारी करें। उसमें पास होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed