फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When the fire broke out, arrangements to tackle it were virtually non-existent.

Farrukhabad News: आग लगी तो निपटने के इंतजाम न के बराबर

Fri, 26 Jun 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
When the fire broke out, arrangements to tackle it were virtually non-existent.
फोटो-12 भोलेपुर डिवीजन कार्यालय परिसर में संचालित बिजली उपकेंद्र। संवाद - फोटो : 1
फर्रुखाबाद। भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठान व भवनों में अग्निशमन विभाग की एनओसी पर जोर दिया जा रहा है। मानक पूरे कराने के लिए प्रशासन भी कमर कसे है। इस सबके बीच बिजली विभाग में आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। जबकि यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है। उपकेंद्रों पर रखे सिलिंडर भी एक्सपायर हो चुके हैं।
विज्ञापन


भोलेपुर स्थित डिवीजन कार्यालय भवन तीन मंजिला है। प्रथम तल पर नगरीय खंड कार्यालय है। दूसरी मंजिल पर अधीक्षण अभियंता व तृतीय तल पर ग्रामीण खंड कार्यालय है। तीनों कार्यालयों में 50 से अधिक कर्मचारी हैं। यहां उपभोक्ताओं का आना-जाना लगा रहता है। इस भवन में कार्यालय समय में 100 से 200 लोगों की मौजूदगी रहती है। इसके अलावा इसी परिसर में तीन उपखंड कार्यालय हैं। दो कैश काउंटर होने से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की खासी भीड़ होने से लाइनें लग जाती हैं। इसके बावजूद किसी कार्यालय में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध नहीं है। तीन मंजिला भवन में आग बुझाने के कोई मजबूत इंतजाम नहीं हैं। खास बात यह कि किसी तल पर कार्यालय में फायर एक्सटिंग्यूशर तक नहींं है।
विज्ञापन


परिसर में ही बना परीक्षण विभाग
डिवीजन कार्यालय परिसर में परीक्षण खंड का भवन है। यहां अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता सहित करीब 20 कर्मचारी बैठते हैं। परीक्षण कक्ष में खराब मीटरों के ढेर लगे हैं। भवन के नीचे हजारों की तादाद में कबाड़ मीटर पड़े हैं। परीक्षण कक्ष से लेकर कार्यालय के नीचे तक खराब मीटरों का अंबार होने के बावजूद कार्यालय में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां फायर एक्सटिंग्यूशर भी नहीं लगाया गया। आपातकालीन स्थिति में आग पर काबू पाना बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र पर भी व्यवस्थाएं कमजोर
डिवीजन कार्यालय परिसर में ही उपकेंद्र संचालित है। यहां अक्सर वीसीबी फुंकने, केबल व जंफर में आग लगने जैसी घटनाएं होती हैं। उपकेंद्र पर आग बुझाने के इंतजाम पर नजर डालें तो यहां दो फायर एक्सटिंग्यूशर लगे हैं लेकिन इनकी वैधता तिथि काफी पहले निकल चुकी है। एक कर्मचारी ने बताया कि यह अग्निशामक यंत्र करीब पांच वर्ष पुराने हैं। इन्हें चलाने का प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया। उपकेंद्र पर एक बड़ा सिलिंडर रखा है लेकिन वह भी काफी पुराना होने से किसी को यह नहीं पता कि जरूरत पड़ने पर चलेगा या नहीं।
---------
कार्यालय में फायर एक्सटिंग्यूशर नहीं लगे हैं। उपकेंद्रों पर भी लगे सिलिंडर एक्सपायर हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। शीघ्र ही कार्यालय व उपकेंद्रों पर अग्निशामक यंत्रों की व्यवस्था कराई जाएगी।

बृजभान सिंह, अधिशासी अभियंता नगरीय

फोटो-12 भोलेपुर डिवीजन कार्यालय परिसर में संचालित बिजली उपकेंद्र। संवाद

फोटो-12 भोलेपुर डिवीजन कार्यालय परिसर में संचालित बिजली उपकेंद्र। संवाद- फोटो : 1

फोटो-12 भोलेपुर डिवीजन कार्यालय परिसर में संचालित बिजली उपकेंद्र। संवाद

फोटो-12 भोलेपुर डिवीजन कार्यालय परिसर में संचालित बिजली उपकेंद्र। संवाद- फोटो : 1

फोटो-12 भोलेपुर डिवीजन कार्यालय परिसर में संचालित बिजली उपकेंद्र। संवाद

फोटो-12 भोलेपुर डिवीजन कार्यालय परिसर में संचालित बिजली उपकेंद्र। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed