फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When pantograph broke in Kannauj, three trains stood still for an hour.

Farrukhabad News: कन्नौज में पैंटोग्राफ टूटा तो तीन ट्रेनें एक घंटे खड़ी रहीं

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
When pantograph broke in Kannauj, three trains stood still for an hour.
फर्रुखाबाद। सोमवार सुबह आनंद विहार टर्मिनस से कानपुर सेंट्रल जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस का कन्नौज के जसोदा में पैंटोग्राफ टूट गया। इससे ट्रेन खड़ी हो गई। इस वजह से जिले में तीन ट्रेनें एक घंटे तक जहां की तहां रोक दी गईं। तकनीकी खामी दुरुस्त कर आनंद विहार एक्सप्रेस रवाना की गई तो अन्य ट्रेनों को गति मिली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जसोदा क्षेत्र में आनंद बिहार से कानपुर जा रही ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे कानपुर-फतेहगढ़ ट्रैक बंद हो गया। ट्रैक बंद होने से तीन ट्रेनों को कमालगंज, फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। करीब एक घंटे बाद इंजन को ठीक करने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन संख्या 19715 जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस कमालगंज स्टेशन पर करीब 46 मिनट खड़ी रही। फतेहगढ़ स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14724 कालिंदी एक्सप्रेस करीब 56 मिनट खड़ी रही। ट्रेन संख्या 05344 फर्रुखाबाद-अनवरगंज फर्रुखाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकि खामी दूर होने के बाद सभी ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि जसोदा में आनंद बिहार टर्मिनस ट्रेन में आई खराबी के चलते कुछ ट्रेनों को रोका गया था। करीब एक घंटे बाद ट्रैक शुरू होने पर सभी गाड़ियों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed