फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wheat prices jump by Rs 120 as quality improves

Farrukhabad News: गुणवत्ता सुधरते ही गेहूं का भाव 120 रुपये उछला

Tue, 21 Apr 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 21 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wheat prices jump by Rs 120 as quality improves
फोटो-14 कमालगंज की मंडी में आढ़त पर किसान द्वारा बेचे गए गेहूं की होती तौल। संवाद
कमालगंज। तेज धूप निकलने के साथ ही नई फसल के गेहूं की गुणवत्ता सुधर गई। इससे गेहूं के भाव में 120 रुपये क्विंटल का उछाल आ गया। अभी तक मंडी में 2250 रुपये बिक रहा गेहूं सोमवार को 2370 रुपये क्विंटल के भाव पर पहुंच गया।
विज्ञापन

खुले बाजार में गेहूं की मंदी से किसान मायूस थे। मौसम की मार से गेहूं का दाना पहले ही पतला रह गया था। इससे उत्पादन कम निकल रहा था। वहीं, पिछले साल से भाव भी करीब 300 रुपये मंदा चल रहा था। अब भाव बढ़ने से किसानों को मामूली राहत जरूर मिली है। मंडी के व्यापारियों कहना है कि बाहर की मंडियों में भी भाव उछला है। तेज धूप व गेहूं की तेज होने पर प्रायः मंडी की सभी आढ़तों पर गेहूं बिकने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन

दो क्विंटल बीघा के हिसाब से कम निकल रहा गेहूं
किसान शरद कुमार ने बताया कि पिछले साल से इस बार गेहूं कम निकल रहा। गत वर्ष पांच से साढ़े पांच क्विंटल बीघा गेहूं निकला था। वहीं, इस बार तीन से साढ़े तीन क्विंटल ही निकल रहा। मार्च में होली के समय जब गेहूं फूल पर था तो एकाएक तापमान बढ़ गया था। बाद में आंधी-पानी से फसल गिरकर बिछ गई। इससे वजन कम हो गया, चमक भद्दी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज समिति में 60 क्विंटल खरीद, खुदागंज में बोरा व कांटा भी नहीं

गेहूं का भाव मंडी में 120 रुपये बढ़ जाने के बावजूद अभी सरकारी खरीद से 215 रुपये क्विंटल कम है। सरकारी खरीद का हाल यह है कि पीसीएफ के खुदागंज स्थित सहकारी समिति केंद्र पर न तो कांटा है और न ही खाली बोरा। केंद्र प्रभारी सचेंद्र के अभी डिजिटल हस्ताक्षर भी नहीं बने हैं। नवीन मंडी स्थित खाद्य विभाग के केंद्र प्रभारी को डिप्टी आरएमओ कानपुर नगर ने अभी तक कमालगंज केंद्र में योगदान करने के लिए कार्यमुक्त नहीं किया है। इससे यह केंद्र नहीं चालू हुआ। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित सहकारी समिति कमालगंज केंद्र पर सोमवार को 60 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। यहां इस साल की खरीद के लिए खाली बोरा नहीं आए हैं। पिछले साल के बचे रखे 560 खाली बोरों में से 120 बोरे( 50 किलो के प्लास्टिक पैकेट) में खरीद की गई। कटरी मानपुर के किसान भूरे ठाकुर व गोरे ने सरकारी केंद्र पर गेहूं बेचा।

वर्जन
खाद्य विभाग के कमालगंज मंडी केंद्र के लिए कानपुर से स्थानांतरित विपणन निरीक्षक को योगदान करना है। उन्हें कानपुर से कार्यमुक्त किए जाने के लिए मंडलीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) से भी अनुरोध किया गया है। उनके योगदान करने तक क्षेत्रीय किसान पीसीएफ के खुदागंज व कमालगंज केंद्र पर अपना गेहूं ले जा सकते हैं।-रोली सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed