फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Weeds in village after Jarari's teenager killed in Pune

जरारी के किशोर की पुणे में हत्या के बाद गांव में गमगीन माहौल

Sun, 19 Jan 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weeds in village after Jarari's teenager killed in Pune
अब्दुल का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
जरारी गांव के किशोर की पुणे में अपहरण के बाद हत्या से गांव में गम का माहौल है। गांव से कई लोग पुणे गए हुए हैं। किशोर के ही दोस्त ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। दूसरे दिन उसका शव पाया गया।
विज्ञापन

कमालगंज के जरारी निवासी सैय्याज सेठ के भाई सैय्याब सेठ अपने परिवार सहित पुणे में रहते है। वहां उनका भंगार (कबाड़े) का काम है। सैय्याब के 17 वर्षीय पुत्र अब्दुल सिद्दीकी को 11 जनवरी की शाम उसका दोस्त पार्टी में चलने के बहाने बुला ले गया। बाद में उसी के मोबाइल से परिजनों से 40 लाख रुपये फिरौती मांगी।
विज्ञापन

अगले दिन पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय परिसर में अब्दुल का शव मिला। सूचना के बाद से जरारी गांव में गम का माहौल है। गांव से 18 लोग पुणे गए हैं। जरारी निवासी पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी ने पुणे से लौटकर बताया कि अब्दुल को अगवा करने वाले उसके दोस्त की आवाज मोबाइल पर फिरौती मांगे जाने के दौरान रिकार्ड हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आरोपी की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोस्त ने पुलिस को बताया कि उसने फिल्म खतरनाक खिलाड़ी -2 देखकर अब्दुल के परिजनों से फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed