फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Watermelon, gourd crops submerged as Ganga's water level rises

गांगा जलस्तर बढ़ने से तरबूज, लौकी की फसलें डूबीं

Fri, 20 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Watermelon, gourd crops submerged as Ganga's water level rises
शमसाबाद के गांव समौचीपुर चितार में तरबूज की फसल में घुसा पानी। - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर/शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से कटरी क्षेत्र के खेतों में पानी भर गया है। इससे तरबूज, लौकी और तोरई की फसल डूब गई है। पांचाल घाट गंगा तट के घाट डूब गए। अमृतपुर क्षेत्र के गांव मंझा की मड़ैया जाने वाले मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

आवागमन को गांव के लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। जब नाव नहीं होती तो पानी में घुस कर निकलते हैं। तीन गांवों में कटान शुरू हो गया है। गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से पांचाल घाट गंगा तट के घाटों पर पानी भर गया। इससे गंगापुत्रों की मड़ैयों में रखा सामान खराब हो गया। अमृतपुर के गांव मंझा की मड़ैया जाने वाले मार्ग पर पानी काफी भर गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के पास एक नाव है। इसके सहारे आवागमन कर रहे हैं। नाव न होने पर गांव के लोग पानी में घुस कर आवागमन करते हैं। गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर और तीसराम की मडै़या के खेतों का कटान शुरू हो गया है। गंगा कटरी में जिन किसानों ने लौकी, तोरई, तरबूज व खरबूजा की फसल की थी उनके खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फसल खराब होने से किसानों को नुकसान होना तय है। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव समैचीपुर चितार निवासी गुलशेर अनसार, मुनीश, चांदबाबू, राजा, भूरा, नहीम ने गंगा की कटरी में तरबूज, लौकी, खरबूजा और तोरई की फसल की थी। खेत में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed