फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Waterlogging in potholes of dilapidated road, people of seven villages are in distress.

Farrukhabad News: जर्जर मार्ग के गड्ढों में जलभराव, सात गांवों के लोग बेहाल

Mon, 20 Jan 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in potholes of dilapidated road, people of seven villages are in distress.
 शहर के आम्बेडकर नगर से खानपुर जाने वाली मुख्य सड़क में पसरी दलदल व पानी।  - फोटो : शहर के आम्बेडकर नगर से खानपुर जाने वाली मुख्य सड़क में पसरी दलदल व पानी।
फर्रुखाबाद। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे शहर और सटे गांव में हवाई साबित हो रहे हैं। जर्जर मार्ग, गड्ढों में जलभराव से तीन मोहल्लों और सात गांवों के लोग बेहाल हैं। इसी मार्ग पर दो करोड़ की लागत से बने रिसोर्स सेंटर पर सभी बड़े-छोटे अफसर जाते हैं, मगर कोई सुध नहीं ले रहा। गड्ढों में दोपहिया वाहन व ई-रिक्शा का पलटना आम बात हो गई है। जिसके चलते हजारों ग्रामीणों का शहर से सुगम जुड़ाव टूट रहा है।
विज्ञापन




शहर के मोहल्ला आंबेडकरनगर, नरकसा, कृष्णानगर होकर गांव खानपुर जाने वाला मार्ग नीवलपुर, टटिया, माधौपुर, खानपुर कोठा समेत गंगा किनारे बसे छोटे-बड़े सात गांवों को जोड़ता है। इसी मार्ग पर दो साल पहले दो करोड़ की लागत से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भी बनाया गया है। इस सेंटर पर मैनपुरी, इटावा और फर्रुखाबाद के सरकारी कर्मियों का आए दिन प्रशिक्षण होता है। इसके अलावा सात गांवों के लोगों का 24 घंटे इसी मार्ग पर आना-जाना होता है। आंबेडकरनगर तक मार्ग पर इंटरलॉकिंग है, मगर इसके बाद हालत बदतर है। यह मार्ग करीब 500 मीटर तक पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। नालियां न होने से सड़क पर जलभराव है। गड्ढों में पानी भरा है। यहां से गुजरने वाले ई-रिक्शा, टेंपो, दोपहिया वाहन आए दिन पलटते रहते हैं। कई बार लोग चुटहिल भी हो जाते हैं। रिसोर्स सेंटर पर कई बार विधायकों, जिलाधिकारी, सीडीओ समेत अन्य अफसरों का भी जाना हुआ, मगर मार्ग की मरम्मत कराने की जरूरत नहीं समझी गई।
विज्ञापन


---



उपनिदेशक ने मार्ग निर्माण के लिए एएमए को लिखा पत्र

पिछले सप्ताह रिसोर्स सेंटर का कानपुर मंडल की उपनिदेशक पंचायत प्रवीणा चौधरी ने निरीक्षण किया था। मार्ग की बदतर हालत देख 16 दिसंबर को उन्होंने एएमए जिला पंचायत को पत्र लिखकर दुर्गा माता मंदिर से सड़क निर्माण कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





फोटो-42, राजेश कुमार मिश्र
पूर्व सैनिक राजेश कुमार मिश्र कहते हैं कि कई साल से सड़क जर्जर है। कोई सुनने वाला नहीं है। कई वाहन गिरने पर हम लोग बचाते हैं। जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क बनवाने का आग्रह किया, मगर नहीं सुनी गई।




फोटो-43, हरीशंकर गुप्ता

किराना स्टोर संचालक हरीशंकर गुप्ता ने बताया कि बारिश में हालात बदतर होते हैं। सड़क खराब होने की वजह से उनकी दुकान भी नहीं चलती। समय काटने के लिए खोलकर बैठ जाते हैं। प्रशासन को शीघ्र ही सड़क बनवाना चाहिए।





-मार्ग की हालत काफी जर्जर है। फिलहाल 400 मीटर रोड को नापा गया है। इस पर सीसी रोड और दोनों ओर नालियां बनाने का प्रस्ताव है। बोर्ड की बैठक में पास होने के बाद निविदा आमंत्रित की जाएगी।

-स्वतंत्र वीर सिंह, जेई, जिला पंचायत फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed