फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water from two drains entered Dhaparpur, 2000 bigha fields submerged

Farrukhabad News: ढपरपुर में दो नालों का पानी घुसा, 2000 बीघा खेत डूबे

Tue, 05 Aug 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Water from two drains entered Dhaparpur, 2000 bigha fields submerged
फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव ढपरपुर में अब दो नालों का पानी घुस गया है। इससे करीब 2000 बीघा खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। सब्जी, पशुओं का चारा डूब गया। ग्रामीण सिर पर रखकर चारपाई साथ में ले जाकर पानी में खड़े होकर फसलें रखते हैं। गंदे पानी से चर्म और संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर का एक नाला नौलक्खा, कांशीराम काॅलोनी, हैवतपुर गढि़या गांव होकर और दूसरा बीबीगंज से चिलसरा रोड, वन क्षेत्र होकर ढपरपुर के तालाब में जाता है। वन क्षेत्र में पानी जाने से रोका गया तो पूरा पानी ढपरपुर के पश्चिमी तालाब में ओवर होकर खेतों में भर गया। इधर, कांशीराम काॅलोनी के पास खेतों में कटा नाला पूर्वी तालाब में भरकर आसपास के एक हजार बीघा खेत में घुस गया। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

ढपरपुर के पूर्व प्रधान लाल सिंह राजपूत ने कहा कि अभी बाढ़ नहीं आई। शहर के नालों के पानी ने गांव के किसानों बर्बाद कर दिया। ईओ से बात की तो जेसीबी न पहुंचने की बात कहते हैं। मंगलवार को अफसरों से मिलेंगे। यदि 24 घंटे में नाले का पानी बंद नहीं किया तो बुधवार को चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इंटर चैनल पर तैनात कर्मी नदारद


कांशीराम काॅलोनी के पास एसटीपी का इंटर चैनल बना है। नाला कटने के बाद पानी वहां तक नहीं पहुंच रहा। लिहाजा तैनात कर्मी भी वहां से नदारद हो गए। इससे एसटीपी में पानी जाना लगभग बंद हो गया है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed