फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Warning department on repeated closure of mill due to lack of sugarcane

गन्ने के अभाव में बार बार बंद हो रही मिल पर चेता विभाग

Mon, 24 Feb 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Warning department on repeated closure of mill due to lack of sugarcane
कायमगंज स्थित चीनी मिल में अपनी समस्याएं बताते किसान। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गन्ने के अभाव में चीनी मिल बार-बार बंद होने पर गन्ना विभाग ने संज्ञान लिया है। किसानों के पास गन्ना तो है मगर उन्हें पर्चियां नहीं मिल रही हैं। ऐसी समस्याओं को सुलझाने के लिए जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) व जीएम ने किसानों के साथ बैठक की और कहा जिन किसानों खेतों में गन्ना खड़ा है उनका पर्यवेक्षक से सर्वे कराकर पर्चियां जारी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने का टोटा चल रहा है। इसके चलते आए दिन मिल में पेराई बंद हो जाती है। वहीं किसान पर्चियों के लिए परेशान हैं। अधिकांश किसानों का कहना है उनके पास गन्ना तो है, लेकिन पर्चियां नहीं हैं। मिल प्रशासन बढ़ाकर इंडेंट जारी कर रहा है, लेकिन उन किसानों को पर्चियां नहीं मिल पा रहीं जिन्हें जरूरत है।
विज्ञापन

शनिवार से रविवार तक दो बार नो केन में पेराई बंद हो चुकी थी। इसको संज्ञान लेते हुए जिला गन्ना अधिकारी साहबलाल यादव व जीएम डीके सक्सेना ने सोमवार को किसानों की समस्याएं सुनीं। साथ उनकी समस्याओं से संबंधित शिकायतें भी लीं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास गन्ना खेतों में खड़ा है उनका सर्वे कराया जाएगा और पर्ची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 11 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। साथ ही पर्यवेक्षकों को यह भी बताया गया कि 15 फरवरी से वसंत कालीन गन्ने की बुवाई शुरू होती है। इसके लिए जिन किसानों के पास अर्ली वैरायटी का गन्ना खेतों में खड़ा है उसे बीज के लिए रोक दें, जिससे क्षेत्र में अधिक से अधिक अर्ली वैरायटी की पैदावार हो सके।

बीज में बिक्री के लिए ऐसे किसानों को 15 रुपये क्विंटल अतरिक्त भाव दिलाया जाएगा। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अशोक यादव, सीसीओ प्रमोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed