{"_id":"5737754e4f1c1b8b60919db3","slug":"walking-to-the-train-station-did-encroachments","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमना से रेलवे स्टेशन तक हटे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमना से रेलवे स्टेशन तक हटे अवैध कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने में जुटी पुलिस और पालिकाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया की देखरेख में घुमना बाजार से रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों के फुटपाथ पर रखे बोर्ड और तख्त पालिका कर्मचारियों ने जब्त कर लिए।
शनिवार देर शाम करीब 7 बजे एएसपी रामभुवन चौरसिया के नेतृत्व में घुमना से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी से साथ चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली पर फुटपाथ पर रखे बोर्ड, तखत आदि भरवाए। रेलवे रोड स्थित होरीलाल मार्केट के पास सब्बू की दुकान के पास अतिक्रमण देख उनका चालान काटा गया।
मठिया देवी के पास फुटपाथ पर ब्यूटी पार्लर का रखा बोर्ड और यहीं पर खड़ी बाइकों को देख इंस्पेक्टर ने यूनीक बाजार के मैनेजर को बुलाकर बाइकों को हटवाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि सड़क के बीचोबीच कोई वाहन न खड़ा किया जाए। छक्का नाजिर कूंचा के पास रामसेवक की दुकान का जेसीबी से टिनशेड तुड़वाकर ट्रैक्टर-ट्राली में भरवाया गया। सिंधी कालोनी के पास आकाश गारमेंट्स के दुकानदार को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। इस अवसर पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।