फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   wait is over, the fate of the candidates will be decided today

Farrukhabad News: इंतजार खत्म, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 13 May 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
wait is over, the fate of the candidates will be decided today
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ अब मतगणना का इंतजार भी खत्म हो गया है। शनिवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुनाया जाएगा। सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थलों पर शुक्रवार को तैयारियां पूरी करने के साथ फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद के नौ निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष पद के 150 और सभासद पद के 974 प्रत्याशी हैं। मतदाता शुक्रवार को ही अपने अधिकार की मुहर लगाकर प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय मतपेटियों में कैद कर चुके हैं। अब रणबांकुरों के भाग्य का ताला खुलने का भी समय आ गया है। इसके लिए जिले में दो मतगणना स्थल बने हैं। इसमें तहसील सदर के पांच निकायों में नगर पालिका फर्रुखाबाद, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, खिमसेपुर और संकिसा बसंतपुर का मतगणना स्थल शहर की सातनपुर मंडी में बनाया गया है। जबकि कायमगंज तहसील के चार निकायों में नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत कंपिल, शमसाबाद व नवाबगंज की मतगणना आदर्श जनता इंटर कालेज पितौरा में होगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे से दोनों मतगणना स्थलों पर स्ट्रांग रूम की प्रत्याशियों के सामने सील खोलने के साथ कुल 105 टेबिलों में वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। सातनपुर मंडी स्थित मतगणना केंद्र पर सबसे पहले नगर पंचायत कमालगंज के सभासद प्रत्याशियों का फैसला सुनाया जाएगा। वहीं कायमगंज में नगर पंचायत कंपिल के सभासदों को सबसे पहले निर्णय सुनने को को मिलेगा। अब देखना यह है कि किस प्रत्याशी के सिर पर जीत का सेहरा सजेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed