फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   villagers blamed BDO of false voting

बीडीओ पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप

Tue, 14 Nov 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 14 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
villagers blamed BDO of false voting
demonstrting villagers - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास ख्ंाड मोहम्मदाबाद के गांव बिहार के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन देकर बीडीओ पर ग्राम प्रधान समर्थित कोटा उम्मीदवार के पक्ष में फर्जी मतदान करवाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने मतदान को निरस्त कर दोबारा मतदान करवाने की मांग की।
विज्ञापन



सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने एडीएम आरबी सोनकर को ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत बिहार में कोटे की दुकान काफी समय से खाली पड़ी थी। ग्रामीणों ने कहा कि ब्लाक के बीडीओ रामजी प्रसाद जायसवाल ने धांधली कर प्रधान समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवा दिया। कहा कि शासनादेश के अनुसार मतदान खुली बैठक में होना चाहिए। ग्रामीणों की पक्ष और विपक्ष में लाइन लगवाकर गिनती करवानी चाहिए। लेकिन बीडीओ ने एसके विपरीत गुप्त मतदान करवाया। उन्होंने कहा कि बीडीओ ने महिलाओं के हाथ पकड़कर विरोधी उम्मीदवार के पक्ष में अंगूठा
विज्ञापन



लगवाया। विरोध करने पर दुत्कार कर भगा देने की धमकी दी। मतदान में धांधली देखकर बहिष्कार के बावजूद दूसरे पक्ष को विजेता घोषित कर दिया गया। ग्रामीणाें ने कहा कि बीडीओ के द्वारा करवाए गए मतदान को निरस्त कर किसी सक्षम अधिकारी के सामने दोबारा मतदान करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में विवेक कुमार, श्याम सदन, अहिबरन, सत्यराम, अखिलेश, मोतीलाल, टीकाराम, संतोष, गजराज, विश्राम, मुन्ना, राकेश, सूरज कुमार, आवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed